बिना पार्लर जाए बने प्राकृतिक रुप से सुन्दर
आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा अद्भुत नुस्खा जो आपके चेहरे को बना देगा नेचुरल गोरा और ग्लोरियस। इसके लिए आपको किसी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं है। आइए जानते हैं आप इस नुस्खे को घर पर ही कैसे बना सकते हैं।
आप घर पर ही पार्लर जैसा ही निखार पर चमक इस नुस्खे के द्वारा पा सकते हैं। बनाने के लिए आवश्यक सामग्री। एक चम्मच चीनी। यह आपके चेहरे के डेड स्किन सेल्स को बहुत आसानी से हटाता है। यह आपके चेहरे पर बहुत अच्छा सा चमक लाता है। चीनी में आप दो चम्मच मैदा मिलाइए। मैदा आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है।
आपके चेहरे की झुर्रियां और पिंपल्स को कम करता है। एक चम्मच दही भी इसमें मिलाइए। दही आपके चेहरे को साफ करता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो एक प्राकृतिक ब्लीच का काम भी करता है। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल भी मिलाइए। यह तेल आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से गोरा बनाता है। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब आपको एक पेस्ट प्राप्त होगा। इसको लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से गुलाब जल से साफ कर लीजिए। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाइए। लगाने के बाद इसे 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। यह पिक आपकी त्वचा को गोरा बनाता है उसके दाग धब्बे दूर करता है और आपको प्राकृतिक गोरा रंग और रौनक प्रदान करता है। इसके बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए।

COMMENTS