कई बीमारियों की जड़ है..मोटापा ...obesity...

मोटापा एक बहुत ही भंयकर समस्‍या बनती जा रही है। मोटापे का सबसे ज्यादा असर हमारे पेट, जांघ और हिप्स पर ही पड़ता है। कुछ लोग तो इतने मोटे होत...

मोटापा एक बहुत ही भंयकर समस्‍या बनती जा रही है। मोटापे का सबसे ज्यादा असर हमारे पेट, जांघ और हिप्स पर ही पड़ता है। कुछ लोग तो इतने मोटे होते हैं कि उनका पेट तो निकला ही होता है साथ में उनका पूरा शरीर भी फूला हुआ होता है। पेट की चर्बी कम करना या मोटापा हटाना कोई आसान काम नहीं है, जिसे मोटे लोग महसूस करते हैं. हां दोस्तों ,कुछ लोग सही में मोटापे से परेशान हैं और उससे छुटकारा चाहते हैं। वजन बढ़ाना आसान है मगर जमे हुए चर्बी को पिघलाना इतना आसान नहीं है। अगर आप वजन को कम करना चाहते है तो, शरीर से गंदगी को निकालने वाले और शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने वाले फल सब्जियाँ आहार में लेना ज़रूरी हैं। जिससे आपकी पेट की चर्बी घटती हैं और और आप पतले होने लगते हैं।
आपका लीवर गलत खानपान की वजह फैटी हो गया हो तो ये लीवर का रोग का रोग हो सकता हैं। इसलिए सबसे पहले पेट का आकार बढ़ने पर आपको अपने लीवर की जांचा करवानी चाहिए।
अधिक मोटापा होने के कारण धीरे धीरे हमारा शरीर बीमारियों के जाल में भी आ जाता है। क्योंकि मोटापा बीमारियों की जड़ माना जाता है। शरीर पर चरबी का अधिक होना मोटापे का सबसे बड़ा लक्षण होता है।मोटापा या शरीर की चरबी कम करने के लिये घरेलु उपाय और टिप्स को सही तरीके से अपनाये और साथ ही एक्सरसाइज और योगा पर भी थोड़ा ध्यान दे तो आप तेजी से अपना मोटापा घटा सकते है।और मन का निर्धार बहोत ज़रूरी हैं। आपको कुछ घरेलू प्रयोग बताते हैं । 
1.रात को डिनर करते ही सो जाने से खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं और वो चर्बी के रूप में पेट में जमा होने लगता है। रात को सोने से 2 घंटे पहले हलका भोजन करे। 2.पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम करने में मदतगार हैं। 3.शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन की आवश्यकता होती हैं । इसलिये खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। 4.एक चम्मच शहद आधा चम्मच नींबूका रस गरम जल में मिलाकर लेते रहने से शरीर की अतिरिक्तचर्बी नष्ट होती है। 5.पत्ता गोभी(बंद गोभी) में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। 6.गाजर का रस मोटापा कमकरने में उपयोगी है। करीब 300 ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय ले सकते हैं। 7.कच्चा और बिना छना हुआ सेब का सिरका भी मोटापे को कम करने का काफी कारगर नुस्खा है। वजन कम करने में भी यह मदद करता है। 8.एलोवेरा मोटापा कम करने में लाभकारी होता है क्योंकि यह मेटाबोलिज्म को उत्तेजित करता है। 9.ग्रीन टी वजन कम करने की प्रक्रिया में काफी लोकप्रिय उपचार है। 10.रोज सुबह 10 ताजा करी के पत्तों का सेवन करना मोटापा में फायदेमंद हैं। मधुमेह में काफी कारगर प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार है। 11.सौंफ के बीजों में मूत्रवर्धक गुण होने के कारण इसे भी मोटापा कम करने में लाभकारी माना जाता है। 12.शहद और दालचीनी के चाय का सेवन करने से मेटाबोलिज्म तेज होता है, ऊर्जा बढ़ती है और शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 13.गेहूं के आटे की रोटी का सेवन बिलकुल कम कर दें या ना करें । ज्वारी या बाजरी के रोटी का सेवन करें। 14.खाना खाते वक्त यह बात जरूर ध्यान रखें कि खाने को मुंह में अच्छी तरह से बारीकी से चबाकर खाएं ताकि आसानी से भोजन गले से नीचे उतर सके। 15.गर्मियों के दिनों में दही या मट्ठा के सेवन करने से शरीर के चरबी घटती है। दिन में 2 से 3 बार मट्ठा का सेवन करें। 16.हल्दी और आंवले के चूर्ण को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे छाछ के साथ मिलाकर पीएं। 17.अपने भोजन में पूरे दिन में एक चम्मच पिसी हुई अलसी शामिल करें। 18.छोटी पीपल का चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से मोटापा कम करने में फायदा होगा । 19.मोटापा कम करने के लिए योगा और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है। एक्सरसाइज और योगा करने से बॉडी एक्टिव रहती है। मोटापे के रोगी को भैस का दूध, घी, गाढ़ी दाल, चावल, आलू, गर्म दूध, चीनी से बने पदार्थ, पनीर, आइसक्रीम, मिठाइयां, मांसाहारी भोजन, अधिक चिकनाई व चटपटा पदार्थ, सांभर, सूप, बिस्कुट, केक,नमकीन पदार्थ, जेली, मिठाइयां,बाहर का खाना, देर रात पार्टियों में खाना, नए चावल आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

COMMENTS

Name

Health Tips,2,
ltr
item
Health Gyan Tips: कई बीमारियों की जड़ है..मोटापा ...obesity...
कई बीमारियों की जड़ है..मोटापा ...obesity...
https://images.myupchar.com/1781/vajan-aur-motapa-kam-karne-ke-liye-10-exercise-in-hindi.jpg
Health Gyan Tips
https://healthgyantips.blogspot.com/2018/01/obesity.html
https://healthgyantips.blogspot.com/
http://healthgyantips.blogspot.com/
http://healthgyantips.blogspot.com/2018/01/obesity.html
true
5413012354624416391
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy