आजकल हर 5 में से 3 लोग आंखों की रोशनी कम होने के कारण परेशान हैं। बड़ी उम्र के लोगों ही नहीं बल्कि छोटे- छोटे बच्चे भी चश्मा लगाए देखे जा स...
आजकल हर 5 में से 3 लोग आंखों की रोशनी कम होने के कारण परेशान हैं। बड़ी उम्र के लोगों ही नहीं बल्कि छोटे- छोटे बच्चे भी चश्मा लगाए देखे जा सकते हैं।खान-पान में पौष्टिक तत्वों की कमी, सारा दिन मोबाइल या फिर टी.वी देखने से भी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। गाजर आंखों के लिए बहुत लाभकारी होती है। रोजाना इसका जूस पीने से आंखों की कमजोरी दूर हो जाती हैं। इसके साथ पालक का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। कुछ दिन लगातार इनका सेवन करने से चश्मा उतर सकता है।
आँखों की देखभाल : टैक्नोलॉजी के जमाने में मोबाइल,कंप्यूटर आदि का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। जरूरत से ज्यादा इन उपकरणों का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या है। पहले केवल बड़े लोगों को ही आंखों संबंधी प्रॉब्लम होती थी लेकिन आजकल बच्चों को भी यह समस्या होने लगी है। कम्प्यूटर पर काम करने से, टी वी देखने, लगातार आंखों को एक ही जगह टिकाए रखने से आंखें कमजोर होने लगती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लोग दवाओं का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। एेसे में गाजर के जूस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे अपने आहार में शामिल करके आखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं किन कारणों से गाजर का जूस आंखों के लिए वरदान है।
गाजर का रस बीटा कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इससे रेटिना और आंख के अन्य भागों को असानी से काम करने में मदद मिलती है।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन और खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। गाजर में वह सभी पोषक तत्व और फाइबर पाएं जाते हैं जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर के जूस का प्रतिदिन सेवन करें।
COMMENTS