हलका-फुलका मेकअप करें | अपने चेहरे को पाउडर या फाउंडेशन की मोटी परत से न ढकें | रंग को अधिक गोरा दिखाने वाला फाउंडेशन न लगाएं | गोल्डन ...
हलका-फुलका मेकअप करें | अपने चेहरे को पाउडर या फाउंडेशन की मोटी परत से न ढकें | रंग को अधिक गोरा दिखाने वाला फाउंडेशन न लगाएं | गोल्डन आइवरी कलर का फाउंडेशन इस्तेमाल करें | सांवली रंगत पर आंखों में काजल अच्छा लगता है | आईलाइनर और मस्कारा भी जरूर लगाएं | रंगबिरंगा आईलाइनर लगाया जा सकता है पर रंग अधिक शोख नहीं होने चाहिए | ग्रे या भूरे रंग के लेंस भी लगाए जा सकते हैं |
ब्लशआन का रंग गाजरी, पीच या गुलाबी होना चाहिए | चेहरा कभी भी रूखा नहीं लगना चाहिए | चेहरे पर मास्चराइजर अवश्य लगाएं | गुलाबी, मैरून या ब्राउन लिपस्टिक अच्छी लगेगी | सांवली त्वचा पर बालों का रंग ब्राउन या काला होना चाहिए | बालों को हफ्ते में 2 बार शैपू से अवश्य धोएं | कंडीशनर करें और बालों में हेयर सीरम लगाएं | बालों की स्ट्रेटनिंग भी करा सकती हैं |

COMMENTS